फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rangoli adorned in school

स्कूल में सजी रंगोली

Thu, 27 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Thu, 27 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rangoli adorned in school
स्कूल में सजी रंगोली - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। देवभूमि बीएड कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक कैलाश थपलियाल ने किया। वासुकी ग्रुप ने प्रथम, देवसुमन ने दूसरा, शारदा, नेहा ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. नीरज जायसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज शर्मा, सरोज जोशी, माफी वर्मा निर्णायक थे। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेश जोशी, दिशा थपलियाल, मनोज नाथ आदि ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। मल्लिकार्जुन स्कूल में दीपावली पर्व के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानाचार्य भाष्कर चौबे की देखरेख में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने स्कूल के प्रार्थना स्थल में आकर्षक रंगोली बनाकर उसे विभिन्न प्रकार के दीपों से सजाया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने दीप जलाकर सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को सदा अच्छाई के मार्ग पर चलने की सीख दी। वहां दीप सजावट प्रतियोगिता भी हुई। इसमें नर्सरी में दीया, भव्या, मानवी ने पहला, नमन, वर्षा ने दूसरा, एलकेजी में वात्सल्या ने पहला, शुभम, अर्पित बिष्ट ने दूसरा, यूकेजी में दिव्या जोशी ने पहला, निखिल ने दूसरा, कक्षा प्रथम में चित्रा ढेक ने पहला, पार्थ, आराध्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। उदयन इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली के मौके पर रंगोली, दीया, थाली सजावट, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई। विभिन्न वर्गों में शुभांगी, सलोनी, अक्षिता, रिया, विशाखा, दीक्षा, अनुष्का, अदीति, स्तुति, प्रगति, मानसी, साम्राज्ञी ने क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। विद्यालय प्रबंधक दीपक जोशी, प्रधानाचार्या विपिन पांडेय ने ध्वनि, वायु प्रदूषण के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को कम आतिशबाजी करने का संकल्प दिलाया। आयोजन में सभी शिक्षकों ने सहयोग दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed