फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Range captured the scoring title

चांदमारी ने जमाया खिताब पर कब्जा

Sun, 04 Sep 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 04 Sep 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Range captured the scoring title
चांदमारी ने जमाया खिताब पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला
 स्व.प्रदीप साह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर चांदमारी की टीम ने कब्जा जमाया। रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे फाइनल मुकाबले में उसने टाईब्रेकर में ढेक इलेवन की टीम को 4-2 से मात दी। चांदमारी के सक्षम बोहरा को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब दिया गया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सी हॉक के डायरेक्टर नरेंद्र लडवाल ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में हुआ फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा। हालांकि पहले हाफ में ढेक इलेवन हावी रहा। लेकिन दूसरे हाफ में चांदमारी की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। पहले हाफ में ढेक इलेवन के निखिल तड़ागी ने गोल करने की शुरूआत की। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में इसी टीम के प्रमेश ढेक ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने से बीस मिनट पहले चंदमारी के सक्षम बोहरा ने शानदार फील्ड गोल कर दिया। इसके दस मिनट बाद ही सक्षम बोहरा के कार्नर शॉट को चांदमारी के सेंटर फारवर्ड भुवन धौनी ने हेडर के जरिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
विज्ञापन


रेफरी की फाइनल सीटी बजने के साथ ही मैच टाइब्रेकर में चला गया। जिसमें चांदमारी की तरफ से भुवन धौनी, सक्षम बोहरा, पंकज और चंचल ने गोल किया। जबकि ढेक इलेवन के सुरेश और निखिल ही गोल कर सके। निर्णायक नितिन साह, अनुराग नेगी और नितिन तड़ागी थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। आयोजक विकास साह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed