{"_id":"5e6283218ebc3ec5492bdde2","slug":"rang-mahotsava-lohaghat-champawat-news-hld376418983","type":"story","status":"publish","title_hn":"गई गई सुलोचन मेघनाद सती चली बालम संग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गई गई सुलोचन मेघनाद सती चली बालम संग...
विज्ञापन
होली रंग महोत्सव में होली का गायन करते होल्यार।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर नगर में आयोजित आठवें होली रंग महोत्सव में भारी वर्षा भी होल्यारों के उत्साह को डिगा नहीं पाई। झमाझम बारिश के बीच तीन गांव सुंई, बिशज्युला, फोर्ती के होल्यारों ने बेहतरीन होलियों का गायन कर समा बांध दिया। दूसरे दिन चेयरमैन गोविंद वर्मा, नवीन मुरारी, गणेश खर्कवाल, प्रेम लाल साह, डीडी पांडेय, मुकेश साह, जीवन गहतोड़ी ने होली का शुभारंभ किया। कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने संचालन किया। खड़ी होली में तीन गांव सुंई के संयोजक सचिन जोशी, राजेश चौबे, भुवन चौबे, रमेश खर्कवाल के नेतृत्व में आए होल्यारों ने सुलोचन मेघनाद सती चली बालम संग, जन बोले बलम में बिखर जाऊंगी, मेरे पिछवाड़े जंगल बहुत हैं, हिरनी होके भग जाऊंगी होली की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांधा। बिशज्युला के संयोजक दिनेश खर्कवाल, योगेश खर्कवाल, मोहन खर्कवाल, कमल खर्कवाल के नेतृत्व में आए होल्यारों ने इस अधम सभा में राज गई मोरे पति राघव गिरधारी, खिड़की पर देखी ठाड़ी राधा, कान्हा बंशी बजा गए होली प्रस्तुत की। फोर्ती के संयोजक चंद्रशेखर बगौली, महेश सुतेड़ी, मोहन बगौली, कैलाश जोशी के नेतृत्व में आए होल्यारों ने गोरस में लगी है जगात सखी, गोरस ना बेचन पाओगी, हो हो जोबन भई बादल की होली की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। महिलाओं ने झोड़ों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। तीन होली टीमों को नगर पंचायत ने बर्तनों का सेट पुरस्कार में भेंट किया। आयोजन में जीवन गहतोड़ी, कैलाश बगौली, किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, दीपक सुतेड़ी, जगदीश जोशी, ईश्वरी लाल साह, प्रकाश राय, नरेश राय, सुनील चौबे आदि ने सहयोग दिया।
पांच होल्यारों को कमेटी ने जूते भेंट किए
लोहाघाट (चंपावत)। होली रंग महोत्सव के दौरान तीन गांव सुंई की टीम में कड़ाके की ठंड में चप्पलों में होली गायन के लिए पहुंचे पांच बाल होल्यारों को कमेटी की ओर से जूते भेंट किए गए। इन बाल होल्यारों में होली गायन का गजब का जज्बा और शौक देखा गया। यह होल्यार कदम से कदम और ताल से ताल मिलाकर होली गीतों का गायन कर रहे थे। कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने अपनी अन्य साथियों से रायशुमारी कर इन बाल होल्यारों के लिए जूते दिलाए।

लोहाघाट में आयोजित होली रंग महोत्सव में होली के गीतों पर थिरकते फोर्ती के होल्यार।- फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन