{"_id":"57f29ebf4f1c1b893226faf8","slug":"ramlila-in-the-village-started-banbasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचपकरिया में पहली बार रामलीला मंचन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचपकरिया में पहली बार रामलीला मंचन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बनबसा के गांव में रामलीला शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया में पहली बार रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। मंचन का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने किया। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज की कल्पना के लिए रामलीला का मंचन प्रेरणादायक है। पूर्णागिरि रामलीला कमेटी पचपकरिया बमनपुरी की रामलीला में पहले दिन रावण, कुंभकरण, विभीषण द्वारा भगवान शिव से वरदान मांगने से भगवान राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
शिव का पात्र कपिल भार्गव, पार्वती का कौशल सामंत, रावण का जसवंत बसेड़ा, कुंभकरण का दिलीप चंद, विभीषण का गणेश जोशी ने निभाया। महेश मुरारी ने संचालन किया। वहां अभिषेक गोयल, ओमकार साहू, किशोरी लाल वर्मा, मोहन चंद्र भट्ट आदि थे। उधर बनबसा रामलीला का मंचन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रभारी थानाध्यक्ष बीएस सम्मल ने पचपकरिया रामलीला मंच से लोगों को ट्रैफिक के नियम और कानून की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक और एसपी नवनीत भुल्लर के निर्देश पर रविवार शाम उन्होंने पचपकरिया रामलीला मंच से लोगों को यातायात के नियम, विभिन्न कानूनों, महिला कानून, बाल अपराध, फाल्स कॉल के बारे में बताया। कहा कि बैंक से संबंधित किसी तरह के फोन आने पर अपने खाते, एटीएम के बारे में किसी को जानकारी न दें। इस बारे में अपने बैंक से पुष्टि जरूर करें। किराएदारों का सत्यापन जरूर कराएं और संदिग्ध लोगों के दिखाई पड़ने पर पुलिस को अवगत कराएं।
विज्ञापन