{"_id":"a2168349ce110979d753b2146a61cdde","slug":"ramlila-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ती में नटी सूत्रधार से शुरू हुई रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्ती में नटी सूत्रधार से शुरू हुई रामलीला
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की रामलीला में भरत-मिलाप की लीला का मंचन हुआ। नंदीग्राम में लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद श्रीराम की भरत से भेंट हुई। उसके बाद सभी लोग अयोध्या को रवाना कर गए। जगह-जगह लोगों ने खुशियां मनाई। नरेश राय के संचालन में सांसद अजय टम्टा, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
फोर्ती में नटी सूत्रधार से रामलीला शुरू हुई। वरिष्ठ नागरिक दिनेश उपाध्याय, पंडित मोहन चंद्र बगौली ने दीप जलाकर लीला का शुभारंभ किया। रावण, कुंभकरण और विभीषण द्वारा तपस्या से शिवजी को प्रसन्न किया गया तथा महाराजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए रानियों के साथ यज्ञ किया। खेतीखान में धनुष यज्ञ की रामलीला दिखाई गई।
विज्ञापन
पाटी में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और दिल्ली के प्रमुख व्यवसायी नरेंद्र लडवाल ने रामलीला का शुभारंभ किया। रबीश पचौली और कमलेश जोशी के संचालन में अध्यक्ष सुरेंद्र लडवाल, राजू लडवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां राम, सीता जन्म की लीला दिखाई गई। भिंगराड़ा में सीता की खोज, हनुमान-सुग्रीव संवाद, सीता-हनुमान संवाद तथा रावण-हनुमान संवाद की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन
महिला रामलीला की तालीम शुरू
चंपावत। मल्लीहाट की रामलीला सोमवार को होगी। इसके लिए यहां तालीम शुरू हो गई है। तालीम मास्टर मुक्तेश पचौली ने महिला पात्रों को तालीम दी। महिला रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन होगा। राम का पात्र तनुजा, लक्ष्मण का हिमानी, सीता का रोल अर्पणा, रावण का पात्र कंचन, परशुराम का गुंजन, बाणासुर का रोल हेमा, सीता की सहेलियां पूजा, रेनु और स्वयंवर में आने वाले राजा के रोल में रेणु, पूजा, हेमा, हर्षिता, मनीषा, सोनी, तनुजा हैं।