फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramlila concluded with the coronation of Ram

राम राज्याभिषेक के साथ रामलीलाएं संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ramlila concluded with the coronation of Ram
बाराकोट ब्लाक के चौमेल में रामलीला मंचन के समापन पर राम दरवार की आरती उतारते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। 100 वर्षों से चली आ रही आदर्श रामलीला कमेटी सैंदर्क की रामलीला का राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर ने लकी ड्रॉ के विजेताओं के साथ ही सभी पात्रों को इनाम बांटे। कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह महर ने सभी का आभार जताया। संचालन ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी ने किया। इस दौरान कमेटी के व्यवस्थापक मदन सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह, ईश्वर सिंह, हीरा सिंह, ग्राम प्रधान जगत सिंह, ग्राम प्रधान पनीराम, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ललित भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर बाराकोट के चौमेल की रामलीला का भी समापन हो गया। इस दौरान कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध की लीला दिखाई गई। कमेटी के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी, ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के दिशा निर्देशन में हुई रामलीला के अंतिम दिन लंका में विजय प्राप्त करने के बाद श्रीराम, लक्ष्मण सीता का अयोध्या पहुंचने पर खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन

श्रीराम का राज्याभिषेक करने के साथ लोगों ने राम दरबार की आरती उतारी। बाद में यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नवीन पाठक, संजय फर्त्याल, अशोक सिंह, विजय सिंह, भूपाल सिंह, हरीश पाठक, संजय पाठक, महेश पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed