फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramesh became the district president of Junior High School Teachers Association for the sixth time.

Champawat News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के छठी बार जिलाध्यक्ष बने रमेश

Tue, 14 Oct 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ramesh became the district president of Junior High School Teachers Association for the sixth time.
लोहाघाट में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेते।स्रोत: शिक्षक

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रमेश देव को संगठन का छठी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना। अधिवेशन में जगदीश सिंह महामंत्री, पुष्कर नाथ कोषाध्यक्ष, रमेश चंद्र जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रहलाद सिंह अधिकारी जिला संयुक्त मंत्री बनाए गए।
ब्लाक सभागार में हुए अधिवेशन में कार्यकारिणी गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी अपने विकास खंडों के शिक्षकों से संबंधित लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने में अपनी पूरी शक्ति का प्रयोग करेंगे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

लोहाघाट में ब्लाॅक अध्यक्ष राजू कुमार, महामंत्री कृष्णकांत चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन गिरी, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री विमला सुकोटी, कोषाध्यक्ष खीम राम, बाराकोट ब्लाॅक में अध्यक्ष अखिलेश कुमार ओली, महामंत्री पान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन चंद्र, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री सहदेव पुनेठा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी, चंपावत ब्लाॅक में अध्यक्ष त्रिलोक राम, महामंत्री हर्ष प्रदीप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र करायत, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष जीवन सिंह अधिकारी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी ब्लॉक में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देव, महामंत्री सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश पुनेठा को मनोनित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक रमेश जोशी, शिक्षक महेंद्र सिंह अधिकारी, रामू जोशी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, केके चौबे, योगेश पांडेय, देवेन्द्र देव, ऋषिराज खर्कवाल सहित कई शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यप्रणाली से परेशान होकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की है। अधिवेशन का संचालन जगदीश तड़ागी ने किया।
14सीपीटी13पी-लोहाघाट में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेते।स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed