फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raman and Ashok House won kabaddi in volleyball

कबड्डी में रमन और वॉलीबाल में अशोक सदन विजयी

Mon, 26 Sep 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 26 Sep 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Raman and Ashok House won kabaddi in volleyball
लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय की कबडडी प्रतियोगिता में जूझते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कबड्डी में रमन सदन, वॉलीबाल में अशोक सदन ने बाजी मारी। प्राचार्य बीडी ओली ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। शारीरिक शिक्षक अनूप जखमोला के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्कूल के रमन, अशोक, शिवाजी, टैगोर सदनों के छात्रों ने भाग लिया।

जीजीआईसी मैदान में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रमन सदन ने अशोक सदन को पराजित किया। बालिका वर्ग में टैगोर सदन ने शिवाजी सदन को हराया। बालकों की वॉलीबाल में अशोक सदन ने शिवाजी सदन को 25-19,  25-20 से पराजित किया। ऊंची कूद में तिलक सिंह बोहरा, अभिषेक मेहरा, नवल किशोर, बालिकाओं में दीपा, प्रियंका बगौली, गरिमा पाटनी क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान में रही।
विज्ञापन


शतरंज में प्रियांशु फर्त्याल, बालिका में शैली  खर्कवाल विजयी रही। गोला क्षेपण में अंकित जोशी, छात्राओं में विदुश्री, लंबीकूद में तिलक सिंह बोहरा, छात्राओं में प्रियंका मेहरा, जुंबा हूप्स  में विकास, छात्राओं में रिया बोहरा, 100 मीटर दौड़ में नवल किशोर, छात्राओं में तृप्ति पुनेठा, 200 मीटर में आशीष कुमार छात्राओं में शिवानी जोशी पहले स्थान में रही। प्रतियोगिताओं के आयोजन और निर्णायकों में जीवन चंद्र जोशी, उमेश कुमारी, अभिषेक जैन, नीरज जोशी, बबीता जोशी, रजनीश कुमार  जोशी, बीनू गहतोड़ी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed