फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rama is distressed by Laxman's idol

लक्ष्मण की मूर्छा से व्यथित हुए राम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rama is distressed by Laxman's idol
फागपुर की रामलीला में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर विलाप करते राम। - फोटो : CHAMPAWAT
बनबसा (चंपावत)। फागपुर की रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन हुआ। मेघनाद के वाण से लक्ष्मण मूर्छित हुए। लक्ष्मण की मूर्छा से चिंतित राम विलाप करने लगे। सुषैन वैद्य के परामर्श पर हनुमान द्रोणाचल पर्वत से संजीवनी बूटी लाए और लक्ष्मण की चेतना फिर वापस आई। रावण द्वारा कुंभकरण को जगा कर रणभूमि भेजना, कुंभकरण वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध, सुलोचना के सती होने का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर विजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। वेद व्यास की भूमिका में महेश चंद मुरारी ने प्रभु राम की लीला का व्याख्यान किया। लक्ष्मण का किरदार प्रियांशु, हनुमान का अनिल, रावण का वेद प्रकाश, मेघनाद का सौरभ जोशी, कुंभकरण का राकेश, सुषैण वैद्य का कमलापति जोशी, सुलोचना का किरदार पंकज राज ने किया। आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज कालाकोटी, उपाध्यक्ष कैप्टन गोविंद मेहरा, मनोज करमाकर, सूबेदार लक्ष्मण राम, हेमंत प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, राजू, महेश चंद, अजय भारती, सागर भट्ट, जगदीश सिंह, निखिल, बबलू, लकी, अंश, आयुष, धीरू, सुधांशु, उर्मिला, सुशीला बोहरा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed