{"_id":"59d7bb5f4f1c1bd8538b6087","slug":"ram-laxman-in-search-of-sita-in-moradhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौराड़ी में सीता की खोज में जुटे राम लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौराड़ी में सीता की खोज में जुटे राम लक्ष्मण
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिसज्यूला की रामलीला में वन में विचरण करते श्रीराम, सीता और लक्ष्मण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। मौराड़ी में सीता हरण के बाद राम और लक्ष्मण की ओर से सीता की खोज की रामलीला का मंचन किया गया। अमोड़ी, बिरगुल, बनलेख, मिरतोला, सैंदर्क स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। मडलक, चौमेल, सेलपेडू, पाटी, वालिक में रामलीला की धूम मची हुई है। भिंगराड़ा में श्रीराम का राज्याभिषेक, भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन हो गया है।
नेपाल सीमा से लगे मडलक में कमेटी के अध्यक्ष भुवन भटट, डॉ.सतीश पांडेय के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला में दशरथ के प्राण त्यागने के बाद भरत शत्रुघ्न का वन में आना, भरत द्वारा श्रीराम को अयोध्या लौटने की बात कहना, राम के न मानने पर उनकी चरणपादुका अयोध्या ले जाना, सूपर्णखा का मायावी रूप धरकर राम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखना, लक्ष्मण द्वारा सूपर्णखा की नासिका काटने की लीला दिखाई गई। पाटी में छठे दिन की लीला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। वालिक में मंथरा द्वारा कैकेई को भड़काना, कैकेई का कोप भवन में जाना, कैकेई द्वारा दशरथ से भरत के लिए राज्य और राम के लिए 14वर्ष का बनवास मांगने की लीला का मंचन किया गया।
रामलीला देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भिंगराडा में रावण वध, राम का राजतिलक, के बाद राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने राम दरवार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश भटट, रमेश चंद्र भटट ने सभी का आभार जताया। चौमेल में कमेटी के अध्यक्ष उमेद सिंह, सैलपेडू में राजपाल सामंत के दिशा निर्देशन में रामलीला का आयोजन चल रहा है।