फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rakhi's Rakhi becomes a substitute for China's Rakhi

राखी की राखी बनीं चीन की राखियों का विकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rakhi's Rakhi becomes a substitute for China's Rakhi
महिला समूहों द्वारा निर्मित राखियों का चंपावत में मुआयना करते एसडीएम, एपीडी और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राखी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बस सात दिन दूर। तीन अगस्त को राखी के पर्व केे लिए इस बार बाजार में चीन की राखियां गायब है। व्यापारियों द्वारा चीन के सामान के बहिष्कार के क्रम में ये नजारा सामने आया है। वहीं इनका स्थान लिया है महिला स्वयं सहायता समूहों ने। महिलाओं द्वारा निर्मित राखियों की खूब धूम है। स्वदेशी के अलावा सस्ती होने के साथ ही इनकी भव्यता भी कम नहीं है।
विज्ञापन

यह समूह चार हजार से अधिक राखी बना चुकी हैं। समूहों के नोडल अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद मई में इन समूहों का गठन किया गया है। धागे से निर्मित इन खूबसूरत राखियों को एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस और बैंक के कर्मियों के साथ ही आम लोगों को बेचा जा रहा है। ज्योति समूह आमबाग की अध्यक्ष राखी चंद बताती हैं कि अब तक डेढ़ हजार राखी की मांग आई है। एक हफ्ते में तीन हजार राखियां बनाई गई हैं। संदर्भदाता राधा चौहान, भावना चंद व मोहिनी चंद ने सहयोग किया है। एक राखी को बनाने में करीब पांच रुपये की लागत आ रही है। जबकि बिक्री दस रुपये में की जा रही है। ज्योति समूह के अलावा जय मां पूर्णागिरि, दिया समूह, जय ईष्ट देव, अन्नपूर्णा और एकता समूह की 60 महिलाएं इस काम में हाथ बंटा रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों ने थपथपाई पीठ
चंपावत। समूहों द्वारा तैयार राखियों की विकास भवन में प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, बीडीओ केके पांडेय, एबीडीओ बीबी जोशी आदि ने महिलाओं के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed