फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rajendra found the way to progress in water

Champawat News: राजेंद्र ने पानी में खोज लिया तरक्की का रास्ता

Sat, 19 Jul 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 19 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rajendra found the way to progress in water
ओके मिजू एल्कलाइन वाटर प्लांट
चंपावत। कांडा गांव के राजेंद्र ने साफ पानी को जीविका का आधार बना लिया। उन्होंने अपने लिए तो उद्यम खड़ा किया ही, अब दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र कुमार वर्मा ने पहाड़ में ही कुछ बड़ा उद्यम करने की ठानी। शुरुआत में पूंजी से लेकर तकनीक तक कई चुनौतियां सामने आईं। उनके प्रोजेक्ट की कुल लागत 1.40 करोड़ तय हुई। शुरुआत में तो ये लक्ष्य पहाड़ जैसा कठिन लगा लेकिन फिर उन्होंने उत्तराखंड सरकार की एमएसएमई नीति के तहत अपने प्रोजेक्ट के लिए अनुदान का आवेदन कर दिया।
राजेंद्र को पानी के प्रोजेक्ट के लिए उद्योग विभाग से 50 लाख की मदद मिली तो उनकी गाड़ी चल निकली। राजेंद्र ने ओके मिजू एल्कलाइन वाटर प्लांट की स्थापना की। इस प्लांट वर्तमान में प्रतिदिन 70 से 80 गैलन शुद्ध एल्कलाइन और आरओ वाटर का उत्पादन होता है। आरओ जल 60 रुपये प्रति गैलन, एल्कलाइन वाटर 100 रुपये प्रति गैलन की दर से चंपावत और लोहाघाट क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। इससे चार स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन


राजेंद्र बताते हैं कि एल्कलाइन वाटर का उपयोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और वजन नियंत्रण समस्याओं के समाधान के लिए लाभकारी माना जाता है। यह गर्भवतियों के लिए भी उपयोगी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed