फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raised demand to remove encroachment from cemetery and church land

Champawat News: कब्रिस्तान और चर्च की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई

Fri, 19 Jan 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to remove encroachment from cemetery and church land
लोहाघाट में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते इसाई समुदाय के लोग। संवाद
लोहाघाट(चंपावत)। ईसाई समुदाय ने कब्रिस्तान और चर्च की भूमि से अतिक्रमण हटाने और कब्रिस्तान के लिए अलग भूमि देने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार विजय गोस्वामी को दिए ज्ञापन में कहा कि वह पुस्तैनी रूप से लोहाघाट में बसे हुए हैं। उनके कब्रिस्तान और चर्च की भूमि पर अतिक्रमण हो गया है। प्रशासन और सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों में जब किसी की मौत हो जाती है तो शव को दफनाने के लिए चंपावत जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में तक वह शव को एसएसबी कैंप के पास ही दफनाया करते थे। उन्होंने प्रशासन से एबटमाउंट में कब्रिस्तान के लिए जगह मांगी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि जीजीआईसी के पास सेरीगैर मार्ग में गिरिजाघर नाम से भूमि है। एसएसबी कैंप के पास अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम से 12 नाली चार मुठ्ठी भूमि दर्ज है। बाकायदा इसकी चहारदीवारी भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान में छह नाली और छह नाली चार मुठ्ठी के दो चेक हैं। यह किस समुदाय की है यह स्पष्ट नहीं है। इस मौके पर जय प्रकाश, रेखा, अनीता, जागृति, आदेश, दीपक कुमार, सुरेश डेविड, आशा डेविड, निशा डेविड, मनीषा डेविड, सुमित डेविड, शांति, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed