फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain in Champawat

पहाड़ में झमाझम बारिश, कम हुई तपिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Rain in Champawat
लोहाघाट में बारिश। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट। कई दिनों की तपिश के बाद मंगलवार तड़के से पहाड़ में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को तपिश से राहत मिली। वहीं ये बारिश बागवानी के लिए लाभकारी है। इधर, लोहाघाट में बारिश से कुछ जगह नाले उफान पर आ गए। ये बारिश से किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। शिमला मिर्च, बैगन, गोभी, हरी मिर्च, टमाटर, मक्का, मडुवा आदि की फसलें पानी की कमी के कारण दम तोड़ रही थी। वर्षा के बाद खेतों, पहाड़ियों में हरियाली छाने लगी है, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। सहायक विकास अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि यह वर्षा काश्तकारों के लिए काफी लाभदायक हुई है। वर्षा से खेतों में नमी आ जाएगी, वहीं पौधों की ग्रोथ तेजी से होगी। किसानों को सुझाव दिया है कि जिन किसानों ने सब्जी की पौध खेतों में नहीं फैलाई हैं, वह खेतों में पौधों की नर्सरियां फैला सकते हैं। खेतों में नमी होने से उनका जमाव शीघ्र हो जाएगा। जिन किसानों ने पूर्व में सब्जी आदि पौध लगाए हैं, उनकी निराई-गुड़ाई कर लें।
विज्ञापन

Rain in Champawat
लोहाघाट में बारिश। - फोटो : AMAR UJALA
लोहाघाट में बारिश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed