फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain in champawat.

Champawat News: मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं पर आफत बनकर बरसी बारिश

Tue, 21 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rain in champawat.
पूर्णागिरि मार्ग में बाटनागाड़ नाले पर रोके गए वाहन और परेशान यात्री। संवाद
-बाटनागाड़ में चार घंटे बंद रहा मार्ग, बारिश और ठंड से परेशान हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

-दोपहर बाद मौसम खुलने से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। सोमवार की मध्य रात्रि से हुई मूसलाधार बारिश पूर्णागिरि मेले में आ रहे श्रद्धालुओं और क्षेत्र के किसानों के लिए आफत लेकर बरसी। बाटनागाड़ नाले का जलस्तर बढ़ने से चार घंटे यातायात बंद रहा जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। बारिश और ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं होने से भी उन्हें दिक्कत हुई। कई श्रद्धालुओं ने तेज बहाव में आवाजाही का जोखिम उठाया। दोपहर बाद मौसम खुलने से उन्हें राहत मिली।
बारिश से पूर्णागिरि मार्ग के बाटनागाड़ नाले का जल स्तर बढ़ते ही प्रशासन ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बाटनागाड़ पर यातायात रोक दिया था। मलबा आने से नाले के दोनों तरफ वाहनों में सवार यात्री फंसे रहे। सूचना पर लोनिवि की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटाया। चार घंटे बाद यानि सुबह साढ़े आठ बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। मौसम की मार से पूर्णागिरि दर्शन के लिए आए सैकड़ों श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र के कारण बढ़ गई थी श्रद्धालुओं की भीड़
टनकपुर। बुधवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन की मंशा से मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवक बढ़ गई थी। उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोनेग से श्रद्धालु पहुंचे लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने तबाह की फसल, किसान परेशान
टनकपुर। बारिश से फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है। वहीं सब्जी की फसल के साथ ही फलों के पेड़ों पर बारिश का विपरीत असर पड़ा है। विचई के किसान नरेश चंद ने बताया कि जलभराव से खेतों में गिरी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। आम और लीची के बौर पर भी बारिश की मार पड़ी है। एक दिन पहले हुई बारिश से सुरक्षित बची फसल भी मंगलवार की मूसलाधार बारिश ने तबाह कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed