फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Railway CEO angry at slow pace of construction work

निर्माण कार्य की धीमी गति पर रेलवे के सीईओ नाराज

Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Railway CEO angry at slow pace of construction work
टनकपुर रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य के बारे में जानकारी लेते सीईओ एलएम झा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर क्षेत्र मंडल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीईओ) निर्माण एलएम झा ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बड़ी रेल लाइन निर्माण एवं टनकपुर, बनबसा रेलवे स्टेशनों के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण को आ सकते हैं। उनके निरीक्षण के बाद रेल सेवा शुरू होगी। इससे पहले हर हाल में निर्माण पूर्ण किया जाए। रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के बारे में सीईओ ने कहा कि यह जिम्मेदारी इज्जतनगर मंडल की है।

मझोला से अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से यहां पहुंचे सीईओ निरीक्षण के बाद यहां से मोटर ट्रॉली पर रेलवे ट्रैक से मझोला रवाना हुए। उन्होंने करीब एक घंटे तक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ट्रैकों के निर्माण के अलावा वाशिंग पिट, सिग्नल पैनलों, प्लेटफार्मों, आवासीय कालोनी आदि निर्माण कार्यों को देखा और निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने सितंबर अंतिम सप्ताह तक गुणवत्ता के साथ हर हाल में निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता में सीईओ ने कहा कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय रेल संरक्षा आयुक्त अपनी टीम के साथ टनकपुर तक बड़ी लाइन का निरीक्षण करने आ सकते हैं। संरक्षा टीम की संस्तुति के बाद अक्तूबर से रेल सेवा शुरू की जा सकती है। इस दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर राजीव अग्रवाल, चीफ इंजीनियर एके सिंह, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed