{"_id":"64dd100f735af8a5a6004048","slug":"raikot-b-team-reached-the-final-champawat-news-c-229-1-shld1009-1276-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फाइनल में पहुंची रायकोट बी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फाइनल में पहुंची रायकोट बी टीम
Wed, 16 Aug 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के जीआईसी मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संव
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में चल रही लोहाघाट कप सीजन-2 फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक सेमी फाइनल मुकाबले में रायकोट बी ने ढेक इलेवन बी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, जिला फुटबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश माहरा और नामी फुटबालर भूवी माहरा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मुकाबला ढेक इलेवन बी और राइकोट बी के बीच गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। मैच का नतीजा घोषित करने क लिए रेफरी ने पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। जिसमें रायकोट बी के खिलाड़ी प्रियांशु, दीपक महर, यश करायत ने शानदार तीन गोलदार कर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिलाकर फाइनल में जगह बनाई। ढेक इलेवन बी के खिलाड़ी अजय ढेक एकमात्र गोल करने में सफल रहे। मैच का आंखों देखा हाल जितेंद्र साह और जीवन राय ने सुनाया। मैच रेफरी महेश तिवारी, लाइनमैन दीपक कन्याल और बृजेश ढेक रहे। सवाद