{"_id":"652cbf9e23ad7489910ebb80","slug":"race-event-in-lohaghat-champawat-news-c-243-1-alm1003-1310-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट में दौड़े सैकड़ों युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट में दौड़े सैकड़ों युवा
Mon, 16 Oct 2023 10:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
ओली संस्था की ओर से लोहाघाट स्टेडियम में 1,600 मीटर दूरी की दौड़ हुई। इसमें सेना भर्ती की तैयार
लोहाघाट (चंपावत)। ओली संस्था की ओर से रविवार को स्थानीय स्टेडियम में 1,600 मीटर दूरी की दौड़ हुई। इसमें सेना भर्ती की तैयारी कर रहे क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ने किया। दौड़ में मोहित अधिकारी, मोहित बोहरा, विवेक जोशी, सचिन मेहता, सोनू बोहरा, हरीश अधिकारी, सुंदर कुमार, ललित सिंह आदि युवाओं ने हिस्सा लिया।
बस्तिया लायंस और खटीमा स्ट्राइकर्स ने जीते मैच
टनकपुर (चंपावत)। दिनेश सिंह महर की स्मृति में आयोजित तड़ागी पीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इनका शुभारंभ गणेश सिंह महर, किशोर रावत ने किया।
यहां खेले गए पहले क्रिकेट मैच में खटीमा स्ट्राइकर्स ने 15 ओवर में सात विकेट पर 88 रन बनाए। सुमित ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। जवाब में बस्तिया लायंस ने 13वें ओवर में चार विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। इसमें सचिन महर ने सर्वाधिक 59 रन बनाए।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए खटीमा फाइबर्स ने 15 ओवर में दो विकेट गंवाकर 136 रन बनाए। जवाब में आरसीसी की टीम 78 रनों पर ही ढेर हो गई। नीरज महर और सुरेश सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। अंशुल पांडेय, शिव चतुर्वेदी, दीपेंद्र यादव, श्याम जोशी आदि निर्णायक थे। वीरू महर, रोशन महर, वीरू महर आदि स्कोरर थे। मोहित कनवाल ने आंखों देखा हाल सुनाया।