{"_id":"5ae9f2cd4f1c1b76098b79d7","slug":"que-even-on-the-outside-of-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में बाहर तक लगी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में बाहर तक लगी लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत एसबीआई मुख्य शाखा में उमड़ी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के बैंकों में नगदी की किल्लत लगातार विकराल रूप धारण कर रही है। बुधवार को दूसरे दिन भी सभी बैंक शाखाओं के अंदर और बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को मांग के मुताबिक रकम नहीं मिल पा रही है। बुधवार को मुख्यालय के बैंकों के अंदर और बाहर ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य चेस्ट ब्रांच में पांव रखने तक के लिए जगह नहीं मिली। इसके कारण लोगों को पूरा दिन लाइन में खड़ा होना पड़ा।
जरूरी कारण बताने के बाद भी लोगों को दस से बीस हजार तक की ही रकम मिल पाई। बात अगर अन्य छोटे बैंकों की करें तो उनके हाल और भी खराब चल रहे हैं। चेस्ट पर आश्रित ऐसे बैंकों के पास अब भुगतान के लिए रकम नहीं बची है। ग्रामीण बैंक की ओर से भी ग्राहकों को सीमित धनराशि का भुगतान किया गया। जबकि जिला सहकारी बैंक मुख्यालय शाखा के ग्राहकों को भुगतान नहीं कर पाया।
बैंक की अलग-अलग शाखाओं में पिछले दस दिनों से कैश नहीं जा पाया है। बुधवार को मुख्यालय के किसी भी एटीएम से कैश नहीं निकला। एसबीआई एटीएम में कैश निकलने की बात सुनकर बंद एटीएम के सामने लोगों का जमावड़ा लग गया। बहुत देर तक कैश नहीं निकलने के बाद लोगों को आखिरकार बैरंग लौटना पड़ा। जिला लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत का कहना है कि चेस्ट ब्रांच में अब कैश न के बराबर है। अन्य जगहों से कैश उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।