फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Quarantine 18 employees of the municipality, including the EO in charge

प्रभारी ईओ समेत नगर पालिका के 18 कर्मचारी क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Quarantine 18 employees of the municipality, including the EO in charge
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमित महिला पालिका कर्मचारी के संपर्क में आए नगर पालिका के कर्मचारियों और लोगों में संक्रमण का खौफ बना हुआ है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने महिला कर्मी के संपर्क में आए प्रभारी ईओ समेत 18 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इन कर्मचारियों समेत 56 अन्य लोगों के रैंडम सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका की एक महिला कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से नगर पालिका कार्यालय के साथ ही शहर में खासा हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि जांच रिपोर्ट आने से एक दिन पहले पालिका में एक अधिकारी की बर्थडे पाटी में भी महिला कर्मी के शामिल रहने से पार्टी में मौजूद रहे लोग संक्रमण के अंदेशे से ज्यादा भयभीत हैं। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि नगर पालिका के प्रभारी ईओ समेत 18 कर्मचारियों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। इन कर्मचारियों समेत 56 लोगों के रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं और उपचार करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed