फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Quarala scheme made a year ago stalled for three days

Champawat News: एक साल पहले बनी क्वैराला योजना तीन दिन से ठप

Thu, 20 Jul 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 20 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Quarala scheme made a year ago stalled for three days
लोहाघाट के छमनियां में सुंई लिफ्ट पेयजल योजना में लीकेज के चलते नाली में बर्बाद बहता पानी। संवा
चंपावत। पिछले साल सितंबर से शुरू क्वैराला पंपिंग योजना पिछले तीन दिन से खराब है। योजना में खामी होने से शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। यद्यपि दूसरी अन्य योजनाओं से शहर को पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

सितंबर 2022 से शुरू चंपावत पुनर्गठन पेयजल योजना (क्वैराला पंपिंग योजना) से शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू की गई थी। पिछले तीन दिन से क्वैराला योजना का पानी नहीं मिल रहा है। जल संस्थान के जेई हेमंत फुलारा ने बताया कि लाइनों की गेट वाल्व की पैकिंग फटने से तीन दिन से क्वैराला योजना से पानी नहीं मिल रहा है। चंपावत के पहले के छीड़ापानी, ललुवापानी, रौखेत, च्यूराखर्क, चौड़देव, दियारखोला, सौडख़ोला, थूम, थैण, दुगधारी और सिमाल स्रोतों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस वजह से पानी की दिक्कत नहीं है। संवाद
विज्ञापन

कोट
किसकोट में गेट वाल्व में खामी आई है। इसे ठीक करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार तक योजना ठीक हो जाएगी।
वीके पाल, ईई, पेयजल निगम, चंपावत।
...................
लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, ग्रामीणों के सूखे हलक

जल्द समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। सुई लिफ्ट योजना की पेयजल लाइन में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है, वहीं योजना से जुड़े पांच गांव सुंई सहित आसपास के क्षेत्र में पेयजल संकट छाया हुआ है। पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रधान योगेश ओली, संजय चतुर्वेदी, लीलाधर चतुर्वेदी, भुवन चंद्र, महेश चंद्र, अमित कुमार आदि का कहना है कि सुंई लिफ्ट पेयजल योजना का पाइप लाइन छमनियां में पॉलीटेक्निक के पास लीक हो रही है, जिससे हजारों लीटर पानी नाली में बर्बाद बह रहा है। जिससे योजना से जुड़े ग्राम सभा सुई, छमनिया़, कालाकोट, चमनपुर, सात खाल, चनकांडे आदि गांवों में पेयजल संकअ पैदा हो गया है। ग्रामीण नौलों धारों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है क योजना से उन्हें कभी चौथे दिन तो कभी सप्ताह में एक दिन पानी मिल पा रहा है और लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द ही लीकेज ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed