फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Quality is essential for better price for farmers' products

Champawat News: किसानों के उत्पादों को बेहतर मूल्य के लिए गुणवत्ता जरूरी

Thu, 17 Aug 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 17 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Quality is essential for better price for farmers' products
चंपावत जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना विभाग
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने कहा है कि जिले में हरसंभव स्थानीय उत्पादों को बढ़ाए जाने के लिए कृषि, औद्यानिक सहित संबंधित रेखीय विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि किसानों के उत्पादों का बेहतर मूल्य मिले इसके लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही बाजार तराशना महत्वपूर्ण है। इसके लिए कृषि और औद्यानिक विशेषज्ञ फील्ड में जाकर कार्य करें।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि गांव में मनरेगा से ऐसे कार्य को प्रस्तावित किया जाए ताकि लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस ने बताया कि 655 राजस्व गांव के 47962 घरों में नल का संयोजन कर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य आगामी 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन

वर्तमान तक 40027 घरों में पेयजल संयोजन कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है तथा शेष में कार्य चल रहा है। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, डीएचओ टीएन पांडे, पेयजल निगम ईई बीके पाल, सीवीओ डॉ. डीके चंद, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed