{"_id":"5ddc0a068ebc3e54c548fc33","slug":"quality-champawat-news-hld3654202132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में ही उखडने लगा घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में ही उखडने लगा घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक की वल्सो-चौमेल में घटिया गुणवत्ता के कारण उखड़ा डामर।
- फोटो : LOHAGHAT
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकासखंड बाराकोट की वल्सों-चौमेल सड़क पर किया गया डामरीकरण गुणवत्ता में कमी के कारण एक माह में ही उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने डामरीकरण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ दोषियों से सरकारी धन की बर्बादी की वसूली करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन किमी लंबी वल्सो-चौमेल सड़क पर डामरीकरण किया गया। संबंधित ठेकेदार ने मानकों को ताख पर रखकर सड़क पर डामरीकरण कर दिया जो एक माह में ही जगह-जगह पर उखड़ने लग गया है। सड़क से डामर उखड़ने से निकली रोड़ी से वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर डामरीकरण की मांग की जा रही थी। जब डामरीकरण हुआ तो घटिया गुणवत्ता के चलते वह एक महीने भी नहीं टिक पा रहा है। उन्होंने डामरीकरण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों से इसकी वसूली करने की मांग की है। इधर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता राजीव खनूलिया का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। डामरीकरण कार्य की जांच कराई जाएगी।