{"_id":"b2a33928f6590fc4d319b918dacbeb96","slug":"pwd-to-spend-money-in-the-forefront-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा खर्च करने में लोनिवि सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा खर्च करने में लोनिवि सबसे आगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना में चंपावत को इस वित्त वर्ष के बचे दो महीनों में 36 प्रतिशत से अधिक रकम खर्च करना होगा। जनवरी तक इस योजना के तहत जिला स्तर से अवमुक्त धनराशि 40.22 करोड़ के सापेक्ष 25.98 करोड़ (63.62 प्रतिशत) रुपये खर्च हो सका है। विभागवार सबसे अधिक रकम 4.61 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग के सड़क एवं पुल पर खर्च हुए, जबकि सबसे कम धनराशि 11 हजार रुपये महिला कल्याण पर खर्च हुई।
विज्ञापन
जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी एलएम जोशी ने बताया कि चंपावत की 2015-16 की जिला प्लान की अनुमोदित 49.61 करोड़ रुपये के परिव्यय में जनवरी तक शासन से 40.85 करोड़ (82.35 प्रतिशत) रिलीज हुआ है। इसमें से जिला स्तर से रिलीज हुए 40.22 (98.47 प्रतिशत) करोड़ रुपये से 25.98 करोड़ (63.62 प्रतिशत) व्यय हो चुकी है। प्रतिशत के आधार पर कई विभागों में शत-प्रतिशत राशि खर्च की जा गई है।
विज्ञापन
इनमें 1.06 करोड़ रुपये आयुर्वेदिक एवं यूनानी में, 1.21 करोड़ सामुदायिक विकास एवं ब्लॉकों को अनुदान में, दो लाख रुपये पेंशन शिविर में, 11 हजार रुपये महिला कल्याण में, 38.78 लाख रुपये सहकारिता में, 3.94 लाख रुपये भेषज में और 15.64 लाख रुपये खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग शामिल हैं। सबसे कम 41.78 प्रतिशत रकम खर्च करने वालों पूल्ड आवास शामिल है। पूल्ड आवास में जिला स्तर से रिलीज हुई रकम 1.23 करोड़ रुपये में से 51.6 लाख रुपये खर्च हो सके हैं।
विज्ञापन
जिला योजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। फरवरी में 90 प्रतिशत से कम धन खर्च करने वालों से जवाब-तलब किया जाएगा। -दीपेंद्र कुमार चौधरी, डीएम।
जिला योजना से मिली राशि और खर्च के आंकड़े
जिला योजना की मद आवंटित रकम (लाख रुपये में) खर्च धनराशि
लोनिवि सड़क एवं पुल 915.53 461.88
आयुर्वेदिक एवं यूनानी 106.98 106.98
सामुदायिक विकास एवं ब्लॉकों का अनुदान 121.32 121.32
पेंशन शिविर 2 2
महिला कल्याण .11 .11
भेषज 3.94 3.94
सहकारिता 38.78 38.78
खादी एवं ग्रामोद्योग 15.64 15.64
पूल्ड आवास 123.5 51.6