{"_id":"57c070be4f1c1bf638d4efd9","slug":"pwd-personnel-to-perform-work-outs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि के सहायक अभियंता जेपी विश्वकर्मा मेडिकल अवकाश और नीतू सिंह के घरों में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। यह दोनों कार्यालय के काम से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने दोनों के घरों के ताले तोड़कर चोरी की।
घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने लोनिवि कर्मियों से पूछताछ की। इस दौरान जब एक महिला कर्मचारी को थाने में ले जाने लगे तो कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर कचहरी में प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
लोनिवि कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार को सभी कर्मचारी अपने काम में लगे थे। आरोप लगाया कि लगभग 11 बजे पुलिस ने कार्यालय परिसर में आकर कर्मचारियों से पूछताछ के नाम पर अभद्रता की। कर्मचारियों का कहना है कि लोनिवि कार्यालय में कार्यरत सुंदरी देवी उस वक्त झाड़ी का कटान कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुंदरी देवी के साथ पूछताछ में अभद्रता की और जबरन थाने ले जाने के लिए अपने वाहन में बैठाने लगे।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछने पर पुलिस ने सभी कर्मचारियों को जेल में बंद करने की धमकी दी। कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच करने और कर्मचारियों का अनावश्यक परेशान न करने की मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में सुंदरी देवी, प्रमोद पुजारी, आनंद पुजारी, कमला देवी, ललित प्रसाद आदि मौजूद रहे।