{"_id":"67b76cbab8fe3baa7c0403cf","slug":"purse-of-woman-going-with-her-husband-looted-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-120268-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पति के साथ जा रही महिला का पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पति के साथ जा रही महिला का पर्स लूटा
Thu, 20 Feb 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। सालवनी के जंगल में पति के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला का नकदी भरा पर्स बदमाश ने लूट लिया। पर्स में चांदी की पायल भी थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि यूपी के न्यूरिया, गुप्ता काॅलोनी निवासी ध्रुव मंडल ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि बुधवार को वह अपनी पत्नी पूजा के साथ रिश्तेदार के घर टनकपुर के बंगाली काॅलोनी जा रहा था।
दोपहर में करीब दो बजे सालवनी के जंगल से जाते समय एक व्यक्ति अचानक पेड़ों के पीछे से सामने आया और पूजा का पर्स लूट कर जंगल में भाग गया। उसमें एक छोटा लाल रंग का पर्स भी था जिसमें एक घड़ी, एक जोड़ी चांदी की पायल और 920 रुपये थे। भूरे रंग के पर्स में नेपाल की करेंसी 110 रुपये भी थे।
विज्ञापन
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने धारा 309 (4) बीएनएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।