फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri ropeway work will start this month

Champawat News: इसी माह शुरू होगा पूर्णागिरि रज्जुमार्ग का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri ropeway work will start this month
पूर्णागिरि रज्जुमार्ग को लेकर टनकपुर में बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम रज्जुमार्ग के निर्माण को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। इसी माह यह काम शुरू हो जाएगा। शनिवार को डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माण कंपनी ने बताया कि इस माह से काम शुरू कर जून 2025 तक पूरा करा लिया जाएगा। डीएम ने रोपवे का काम तुरंत शुरू करने के निर्देश देते हुए कार्य में हर तरह की प्रशासनिक मदद देने का भरोसा दिलाया। इस रज्जुमार्ग का जून 2015 में शिलान्यास किया गया था लेकिन तकनीकी कारणों से काम लटका रहा था।
विज्ञापन

पूर्णागिरि रोपवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि सेवानिवृत्त कमांडर इंजीनियर आलोक शर्मा ने बताया कि 45 करोड़ की लागत से बनने वाले 902 मीटर लंबा रोपवे हनुमान चट्टी से कालीमंदिर तक बनेगा। इसके लिए दो टावर में टिकने वाले इस रोपवे में 65 यात्री क्षमता के दो केबिन बनेंगे। इस केबिन से एक दिन में 800 यात्री आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

रज्जुमार्ग के बनने से आम श्रद्धालुओं के अलावा दिव्यांग, बीमार और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा सुविधा होगी। फिलहाल भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक साढ़े तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी होती है। रज्जुमार्ग बनने से इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने 24 घंटे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की उपलब्धता कराने, ठुलीगाड़ से हनुमान मंदिर तक डबल लेन सड़क निर्माण और पार्किंग निर्माण की मांग की। ऊर्जा निगम के ईई उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली सुचारू करने की व्यवस्था की जा रही है। लोनिवि के एई एलएस सामंत ने बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक डबल लेन सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बैठक में एसडीएम आकाश जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed