{"_id":"68938f8f989436a69b015cb9","slug":"purnagiri-road-remained-closed-for-20-hours-due-to-debris-champawat-news-c-229-1-shld1007-127568-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मलबा आने से 20 घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मलबा आने से 20 घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग
Wed, 06 Aug 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में बुधवार सुबह के समय बंद सडृक। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र और पहाड़ में रुक-रुक कर भारी बारिश से पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से 20 घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इससे पूर्णागिरि मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से बारिश के मौसम में एहतियात बरतते हुए शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक मार्ग बंद किया जा रहा है। लोनिवि जेई मुकेश जोशी ने बताया कि मंगलवार को बारिश के बीच दोपहर बाद तीन बजे से बाटनागाड़ में मलबा आना शुरू होते ही यातायात बंद हो गया। रात भर मलबा आता रहा, सुबह से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। सुबह 11 बजे पूर्णागिरि मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया। मौके पर दो पोकलेन और जेसीबी मशीन के साथ टीम को 24 घंटे तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन