{"_id":"76c4436687dfb4cd85b7fc9e31287c26","slug":"purnagiri-habitation-ring-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन जुड़ते ही पूर्णागिरि धाम में बजेगा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन जुड़ते ही पूर्णागिरि धाम में बजेगा मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के सुविख्यात आस्था के केंद्र मां पूर्णागिरि धाम में बीएसएनएल ने मोबाइल फोन का टावर लगाने का काम पूरा कर दिया है, लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पाने से फिलहाल सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि तीन-चार दिन में विद्युत कनेक्शन मिलते ही पूर्णागिरि में भी यात्री मोबाइल से बातें कर सकेंगे।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम नेपाल सीमा से सटा होने के कारण अब तक इस क्षेत्र में मोबाइल फोन की कनेक्टिविटी नहीं है। हर साल मां पूर्णागिरि के दर्शन को दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन पूर्णागिरि में दूरसंचार की रेंज न होने से उनके मोबाइल फोन शोपीस बने रहते हैं। चैत्र नवरात्र में होली के तुरंत बाद तीन माह के विख्यात मेले में जिला पंचायत और प्रशासन विभिन्न व्यवस्थाएं तो करता है, लेकिन संचार की सुविधा मुहैया नहीं हो पाती थी। अब बीएसएनएल ने भैरव मंदिर के पास सेलागाड़ में मोबाइल टावर लगा दिया है, परंतु विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने के कारण सेवा के लिए यात्रियों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल के सहायक तकनीकी अधिकारी दीपक पासवान के मुताबिक मोबाइल टावर की हवाई रेंज पांच से छह किमी है। टावर के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन की सभी कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। बिजली विभाग द्वारा नई लाइन बिछाई जा रहा है। संभवत: तीन-चार दिनों में लाइन बिछते ही टावर का विद्युत संयोजन जुड़ जाएगा और मोबाइल फोन की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
लंबे संघर्ष के बाद मां पूर्णागिरि में मोबाइल फोन सेवा की सुविधा मुहैया हो रही है। व्यापार मंडल और मंदिर समिति ने इसके लिए कई बार उचित मंच पर आवाज उठाई। उसी का नतीजा है कि आज देवी का यह धाम मोबाइल फोन सेवा से जुड़ने जा रहा है। धाम में मोबाइल सेवा मुहैया कराने में बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ ही कुमाऊं कमिश्नर अवनेंद्र सिंह नयाल और जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी का विशेष योगदान रहा है। -पं.भुवन चंद्र पांडेय, अध्यक्ष, पूर्णागिरि व्यापार मंडल।