फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Fair... On the third day, three thousand devotees visited the Mother Goddess.

Champawat News: पूर्णागिरि मेला... तीसरे दिन तीन हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Sun, 01 Mar 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 01 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Fair... On the third day, three thousand devotees visited the Mother Goddess.
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के तीसरे दिन तीन हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। रविवार के दिन अवकाश के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं के जत्थे मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में सुबह से ही दुकानें लगनी लगी थीं। इस बीच ठूलीगाड़ में रैन बसेरा आदि लग गए हैं। मुख्य मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगने लगी थी। इस बीच मेले में बाहरी जनपदों से पुलिस बल भी पहुंचने लगा है। ठूलीगाड़, भैरव मंदिर और काली मंदिर में पुलिस बल तैनात हो गया है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र के तहत काली मंदिर, टुन्यास, तिलहर, भैरव मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह पेयजल लाइन में लीकेज से धर्मशाला स्वामियों को दिक्कत हो रही है। होली के बाद तक लाइन ठीक नहीं होने पर दिक्कत और बढ़ने की आशंका है। इस मामले में जल संस्थान के जेई सुरेंद्र रौतेला ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत की जा रही है। जल्द व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेपाल में चुनाव के दौरान सिद्धबाबा के दर्शन नहीं कर सकेंगे भक्त

पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में चुनाव के दौरान मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद श्रद्धालु ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन नहीं कर सकेंगे। डडेलधुरा में तीन से पांच पांच मार्च तक प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव के चलते 72 घंटे के लिए नेपाल सीमा सील रहेगी।

मां पूर्णागिरि के अनन्य भक्त बाबा सिद्धनाथ का मंदिर नेपाल में स्थित है और देवी के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन से ही तीर्थयात्रा पूर्ण होने की मान्यता है। यही वजह है कि पूर्णागिरि दर्शन के बाद ज्यादातर श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल के ब्रह्मदेव जाते हैं। एसपी रेखा यादव ने सूचना जारी कर कहा कि भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरे 72 घंटे सील रहेगी। इस अवधि में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार के सामान्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि डीएम मनीष कुमार के आदेशों का पालन किया जा रहा है। सिद्धबाबा मंदिर ब्रह्मदेव मंडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी इस दौरान सीमा पर आवाजाही पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

शारदा घाट पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। नगर के शारदा घाट में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया है। रविवार को भी श्रद्धालुओं के जत्थे दिन भर आते रहे। इस बीच हालांकि पूजा सामग्री की दुकानें भी लगना जारी रहा।

होली के तत्काल बाद श्रद्धालुओं के उमड़ने को देखते हुए घाट में तैयारी तेज है। घाट में स्नान के लिए पहुंचे एक जत्थे में शामिल उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के कपड़ा व्यापारी सुनील गुप्ता ने बताया कि वह मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के बाद नेपाल के सिद्धबाबा मंदिर में दर्शन के लिए गए। बताया कि 11 वर्ष से यहां आ रहे हैं, तब और अब में काफी बदलाव है। अब यात्रा में काफी आसानी हुई है। वह शादी के बाद अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ आए हैं। उनकी पत्नी भी 11 वर्ष बाद आई है। इस बीच दिन भर श्रद्धालुओं के जत्थे आना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed