फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Fair: Instructions to complete remaining arrangements in two days

पूर्णागिरि मेला : दो दिन में शेष व्यवस्थाओं पूरी करने के निर्देश

Thu, 21 Mar 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 21 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Fair: Instructions to complete remaining arrangements in two days
मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आगे बढ़ते नेपाल के डांग जिले के श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले (26 मार्च से 15 जून तक) के शुरू होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और मेला अधिकारी भगवत पाटनी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शेष कार्यों को दो दिन में पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं में प्रशासन, जिला पंचायत, मंदिर समिति और विभिन्न विभाग जुटे हैं। मेला अधिकारी एवं जिपं के अपर मुख्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को ठूलीगाड़ से लेकर मुख्य मंदिर तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेला अधिकारी ने जल संस्थान और ऊर्जा निगम को चौकियों और अस्थायी आवास में बिजली, पानी के अस्थायी कनेक्शन देने और चिकित्सा शिविर आदि की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मेला अधिकारी ने बताया कि समय से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस दौरान जिला पंचायत के जेई संतोष भट्ट, भैरव मंदिर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत, संतोष भट्ट आदि अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मां के जयकारों से धाम क्षेत्र भक्तिमय हुआ
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला अभी शुरू होने में समय है लेकिन श्रद्धालुओं के आने का क्रम तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को यूपी के संभल, बहराइच, बदायूं के साथ ही नेपाल के डांग जिले से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं के मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ने से माहौल भक्तिमय बना रहा।
संभल निवासी सुरेश ने बताया कि मां ने बुलाया और वह चल पड़े। बहराइच के श्रद्धालु रामनिवास भी मां के दर्शन को लेकर खासे उत्साहित नजर आए। बदायूं के धनुष पाल ने कहा कि मां हर मनोकामना पूरी करतीं हैं। इस बीच नेपाल के डांग से भी श्रद्धालुओं का जत्था मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ा। पिछले दो-तीन दिनों से मां के दर्शन के लिए बस और कार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बूम और ठुलीगाड़ पार्किंग में पार्किंग भरने लगी है।

इधर बुधवार को मां के दर्शनों के बाद बृहस्पतिवार को सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए नेपाल जाने वाले श्रद्धालु बनबसा पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूपी सिंचाई विभाग और बनबसा नगर पंचायत की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। नगर पंचायत के ईओ दीपक चंद्र ने बताया कि मेला क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। संवाद

फोटो 21 बीएनबी 101 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed