फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Fair: Devotees less on weekly holiday also

पूर्णागिरि मेला: साप्ताहिक अवकाश के दिन भी कम आए श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Fair: Devotees less on weekly holiday also
देवी मां के डोले के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन को जाते श्रद्घालुओं की टोली। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। इधर दूरदराज से देवी मां का डोला लेकर पैदल आने वाले भक्तों की टोलियों का आने लगी हैं। वहीं व्यवस्थाओं को लेकर मेला प्रशासन गंभीर हो गया है। बूम का विकल्प बने नायकगोठ पार्किंग स्थल में व्यवस्थाएं दुुरुस्त कर दी गई हैं। सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही का ग्राफ हर साल घटता-बढ़ता रहता है। शुरुआत के तीन दिन जहां भीड़ से जबरदस्त रौनक रही, वहीं अब श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। एक अप्रैल से कोविड-19 को लेकर लागू एसओपी को इसकी वजह माना जा रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय का मानना है कि चैत्र नवरात्रों में फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। रविवार को पीलीभीत के चांदूपुर कलीनगर, शाहजहांपुर के अल्लाह गंज और पूरनपुर के गजरौला खास से भक्तों की कई टोलियां डोले के साथ देवी मां के दर्शन को पहुंची। चांदूपुर कलीनगर से डोला लेकर आए श्रद्धालु प्रमोद पाल, रामू पाल, राम चंद्र पाल ने बताया कि वे दूसरी बार डोला लेकर मां पूर्णागिरि के दर्शन करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच मानकों की अनदेखी
कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन पूर्णागिरि मेले में बचाव के नियमों की अनदेखी हो रही है। एसओपी का कहीं पालन नहीं हो रहा है। श्रद्धालु नियमों को ताख पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने एक-दो दिन तो जिले की सीमा बनबसा के जगबुड़ा पुल पर चेकिंग की थी, लेकिन भीड़ के कारण अब चेकिंग की महज खानापूरी हो रही है। श्रद्धालु दर्शन के लिए बेरोकटोक आ-जा रहे हैं। टनकपुर से लगे पूर्णागिरि धाम तक मास्क की अनिवार्यता और सुरक्षित दूरी के नियमों का न तो कहीं पालन हो रहा है और न ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को कोई पूछने वाला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed