फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Provide list of influencers with the construction of All Weather Road

ऑल वेदर रोड निर्माण से प्रभावितों की सूची उपलब्ध कराएं

Fri, 01 Sep 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 01 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Provide list of influencers with the construction of All Weather Road
चंपावत कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जानकारी देते एडीएम हेमंत कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
 एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारियों और एनएच के अधिकारियों को ऑल वेदर रोड निर्माण से प्रभावित हो रहे गांवों, परिवारों, काश्तकारों की संख्या और प्रभावितों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से वन भूमि, वर्ग चार की भूमि, सरकारी भूमि व निजी भूमि में काबिज परिवारों, व्यक्तियों की सूचना खसरा, खतौनी, खेत नंबरों, मकानों की संख्या सहित एक सप्ताह में देने को कहा है। 
विज्ञापन


 शुक्रवार को ऑल वेदर रोड के निर्माण के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बाराकोट से घाट के मध्य पेड़ कटाई के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए वन निगम प्रबंधक पिथौरागढ़ को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।  एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ऑल वेदर रोड के लिए भूमि अधिग्रहण प्रतिकर निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। प्रभावित परिवारों को ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक खाता एवं आधारकार्ड नंबर मंगाने की कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने बताया कि टनकपुर से घाट तक केवल 20 प्रतिशत निजी भूमि ही अधिग्रहण के तहत आ रही है और प्रभावितों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में अभी चंपावत व लोहाघाट संपर्क मार्ग को शामिल नहीं किया गया है।  संपर्क मार्ग का एजेंसी द्वारा सर्वे किया जा रहा है। एडीएम ने कहा कि कोई भी प्रभावित काश्तकार सर्वे में न छूटे अन्यथा संबंधित अधिकारी, कर्मचारी से उसकी भरपाई कराई जाएगी। एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने सड़क निर्माण में पेड़ों के छपान का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि मानेश्वर से चंपावत की ओर पेड़ कटान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में धौन-स्वांला में पेड़ कटान कार्य चल रहा है। इस मौके पर तहसीलदार नीलू चावला, सहायक अभियंता एनएच एनसी पांडेय, रेंजर बीएल टम्टा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed