{"_id":"5ba91932867a5501370efea7","slug":"provide-land-to-bpl-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवार को जमीन उपलब्ध कराएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल परिवार को जमीन उपलब्ध कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में जन सुनवाई दिवस पर समस्याएं दर्ज कराते फरियादी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जन सुनवाई दिवस पर कुल 12 समस्याएं आईं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान राईकोट के प्रेम सिंह ने बीपीएल परिवार को शासनादेश के तहत भूमि दिलाए जाने की मांग की।
हरखेड़ा की ऊषा चौधरी ने पति की मृत्यु के बाद उनकी दो पुत्रियों के पालन पोषण में आ रही दिक्कत के बारे में बताते हुए सहायता मांगी। इस पर डीएम ने समाज कल्याण विभाग से संपर्क करने को कहा। कोट अमोड़ी के ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला आदि योजना का लाभ दिलाए जाने, जाखजिंडी की आशा देवी ने कार्यों का भुगतान करने, राजस्व ग्राम गजीना को विकास कार्यों से वंचित रखे जाने, केदार राम और विमला देवी ने आर्थिक सहायता देने, दुर्गा दत्त गहतोड़ी ने पेयजल की समस्या दूर करने, हेत राम ने शिक्षा विभाग द्वारा भूमि पर कब्जा किए जाने, सुनील कुमार जोशी ने सर्किट हाउस के पास कूड़ा डालने, कोट अमोड़ी के हेत राम ने बरसात के कारण भूमि सुरक्षा की समस्याओं से अवगत कराते हुए निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।