फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest in Lohaghat

सड़क में लगाए स्पीड ब्रेकरों को हटाने को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest in Lohaghat
गल्लागांव-सिमलखेत में लोनिवि द्वारा बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को हटाने की मांग करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। गल्लागांव-सिमलखेत सड़क पर लोनिवि की ओर से लगाए गए स्पीड ब्रेकरों को हटाने की मांग के लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने स्पीड ब्रेकरों से हो रही दिक्कतों के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों का कहना था कि गल्लागांव से सिमलखेत तक करीब 21 किमी सड़क पर लोनिवि ने कई जगह स्पीड ब्रेकर बनाए हैं। इनसे वाहनों को चलाना दूभर हो गया है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों को हो रही है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बताने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी है।
विज्ञापन

इस मौके पर होशियार सिंह बोहरा, राजेंद्र जोशी, मोहन जोशी, खीम सिंह बोहरा, प्रहलाद राम, कल्याण सिंह, जोगा सिंह, पूरन राम आदि रहे। इधर लोनिवि के एई राजेंद्र गिरि का कहना है कि सरकार के निर्देश पर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मोटर मार्ग पर रंबल स्ट्रिप (छोटे स्पीड ब्रेकर) लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों पर हो कार्रवाई
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के शीतला माता मंदिर से डिग्री कॉलेज सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। इसके लिए नगर पंचायत के बजरंगबली वार्ड के सभासद राजकिशोर साह ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि शीतला माता मंदिर से डिग्री कॉलेज और मीनाबाजार से डिग्री कॉलेज तिराहे तक दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक तेज गति से चल रहे हैं जबकि डिग्री कॉलेज मार्ग पर सुबह-शाम बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे भी घूमने जाते हैं। इनमें से कई लोग अनियंत्रित वाहनों से जख्मी तक हो चुके हैं।

उन्होंने तेजी से चलने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में परमानंद जोशी, एचडी पांडेय, तेज बहादुर, योगेश जोशी, दीपक साह आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed