{"_id":"6522f730a2c5c41eac045d34","slug":"protest-in-dobabhagu-barakot-champawat-news-c-229-1-shld1009-2445-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन
Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर डोबाभागू में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड में डोबाभागू क्षेत्र के लोग जंगली जानवरों से परेशान हैं। फसल बर्बाद कर रहे इन जानवरों से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने रविवार को बीडीसी सदस्य सपना जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान जल्द न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
किसानों ने कहा कि खेतों से लेकर सड़क तक घूम रहे जानवर परेशानी का सबब बने हैं। खेतों में खड़ी धान, मडुवा, झिंगुरा, सोयाबीन, गहत, उड़द आदि फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। ग्राम प्रधान हेमा तिवारी ने बताया कि जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
समस्या न सुलझने पर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहां हरीश राम, सुरेश राम, मोहन जोशी, जगदीश तिवारी, दीपक तिवारी, हीराबल्लभ तिवारी, शांति देवी, बलदेव तिवारी आदि रहे।