{"_id":"5bbf8c0bbdec224fe52b5078","slug":"protest-for-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण मित्रों ने नारेबाजी कर जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण मित्रों ने नारेबाजी कर जताया रोष
उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में मानदेय न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते नगरपालिका के पर्यावरण मित्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने दो महीने से मानदेय नहीं दिए जाने पर बृहस्पतिवार को मोटर स्टेशन में नारेबाजी कर आक्रोश जताया। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, आंदोलन जारी रहेगा।
पर्यावरण मित्रों के हड़ताल में जाने से मुख्यालय में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। सफाई नहीं होने से लोगों को भी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। पर्यावरण मित्र अर्जुन कुमार ने बताया कि वह अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर इससे पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
नगर पालिका के माध्यम से आश्वासन तो दिया जाता है मगर मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस मौके पर अंकित कुमार, नरेंद्र, महेंद्र, राहुल, दिनेश, बलराम, संजय कुमार, विपिन कुमार, सचिन कुमार, रोहित कुमार, शुभम, बलराम आदि शामिल रहे।