फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest By Sweeper in Tanakpur

Champawat News: पर्यावरण मित्रों का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Protest By Sweeper in Tanakpur
टनकपुर में प्रदर्शन करते पालिका के पर्यावरण मित्र। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। वन कर्मियों की ओर से पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने से गुस्साए पर्यावरण मित्रों ने शनिवार दोपहर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने वन कर्मियों पर अभद्रता करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। साथ ही वन कर्मियों के पर्यावरण मित्रों से माफी मांगने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया है। पर्यावरण मित्रों के आंदोलन का सभासदों और कार्यालय कर्मियों ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन

आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर वन विभाग ने शुक्रवार को पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया था। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि शुक्रवार सुबह कूड़ा एकत्र कर पालिका के कूड़ा निस्तारण स्थल पर डाला जा रहा था। आरोप लगाया कि वनकर्मियों ने पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उनसे अभद्रता और मारपीट की। इस दौरान देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के शाखाध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, मंत्री रामरतन, राजो देवी, सीमा देवी, बिबा देवी, संतोष देवी, मधुसूदन, उर्मिला देवी, सरोज देवी, चंदन, विशाल बाबू, सभासद योगेश पांडेय, कपिल उप्रेती, पूजा टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed