फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest By Staff Union in Champawat

आउटसोर्स कर्मियों का सीएम आवास का घेराव आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Protest By Staff Union in Champawat
चंपावत। विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग से तैनात कर्मचारियों ने उपनल में समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को आउटसोर्स कर्मियों की ओर से देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए संगठन के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ और उपाध्यक्ष भीम दत्त शर्मा, मंत्री रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष गुमान सिंह आदि के नेतृत्व में देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व हुई बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन के लिए एक माह का समय दिया गया था लेकिन दो माह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है। शासन स्तर पर समस्या को लटकाए रखा जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर सीएम आवास घेरेंगे पर्यावरण मित्र
चंपावत। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने संगठन की 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सीएम आवास घेराव का निर्णय लिया है। संगठन की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा गया है कि तीन वर्षों से विभिन्न मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों की ओर से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन कर्मचारी हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में सीएम आवास कूच करने के साथ ही विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन देने वालों में शाखाध्यक्ष अर्जुन कुमार, विपिन कुमार, रोहित पवार, राजू वाल्मीकि, मनोज कुमार, विवेश कुमार, संजय कुमार आदि पर्यावरण मित्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed