फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest By Congress in Pithauragarh

युवाओं के साथ छलावा कर रही है डबल इंजन सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest By Congress in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में पुतला दहन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाजपा शासनकाल में हुई भर्तियों को निरस्त करने के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में हुईं भर्तियों में भ्रष्टाचार हुआ है। इन सभी को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसियों ने तिलढुकरी सड़क पर नारेबाजी की। महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों ने अपने रिश्तेदारों, सगे संबंधियों को भर्ती किया। इसलिए वीडीओ, सहकारिता, जल संस्थान, जल निगम, वन, पुलिस विभाग में हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की जाए। इसके लिए कांग्रेस गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की विफलताएं बताएगी। पुतला दहन में कार्तिक खर्कवाल, दिनेश बिष्ट, पवन पाटनी, निर्मल सौन, कमल सूंठा, बॉबी पांडे, पप्पू लुंठी, जावेद खान, गजेंद्र वल्दिया, गोविंद, कुंडल महर आदि रहे।
विज्ञापन

युवाओं से छलावा कर रही भाजपा सरकार : सपा
चंपावत। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने को सोचा समझा षड्यंत्र बताया है। जिलाध्यक्ष ललित मोहन उर्फ मनोज भट्ट ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ छलावा कर रही है। पढ़े-लिखे बेरोजगार प्रशिक्षण लेने के बाद भी रोजगार से नहीं जुड़ पा रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को प्रदेश को लूटने-खसोटने की पूरी छूट दी गई है। उन्होंने सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान निसार खान, अबरार कुरैशी, दीपक पांडेय, धीरज भट्ट, मुकेश चंद्र, कुलवंत सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप सिंह आदि युवाओं को पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed