{"_id":"61116e278ebc3e7383064392","slug":"protest-by-asha-in-champawat-champawat-news-hld434026062","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया
विज्ञापन
आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं को चंपावत में समर्थन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो: संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 21 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन अगस्त से शुरू आशा कार्यकर्ताओं की बेमियादी हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ने समर्थन दिया। वहीं हड़ताल की वजह से कोरोना टीकाकरण में मदद, जागरूकता सहित कई काम प्रभावित हो रहे हैं। गांवों की गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर भी बुरी तरह असर पड़ा है।
कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, हरगोविंद बोहरा आदि पहुंचे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी उनकी मांगों के समर्थन में है और इसके लिए वह सरकार पर दबाव भी बनाएगी।
चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में हेमा जोशी, संगीता, निर्मला, मंजू, उमा, तनुजा, उषा, रेनू, लक्ष्मी, नीरू, राखी, कमला सहित कई कार्यकर्ता शामिल थीं।
विज्ञापन
उधर, पाटी में आशाओं के आंदोलन को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश बिष्ट ने समर्थन दिया। लोहाघाट और बाराकोट में भी आंदोलन जारी है।