{"_id":"616338ff8ebc3ea18928a43a","slug":"protest-by-anganbadi-worker-champawat-news-hld440974271","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को भी कार्य बहिष्कार पर डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को भी कार्य बहिष्कार पर डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
टनकपुर में धरने पर बैठ प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/टनकपुर। जिला मुख्यालय में मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार को 10वें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर धरने पर बैठे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संगठन के बैनर तले एकजुट कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की एक सूत्री मांग को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि वह अपने हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। रविवार को कार्य बहिष्कार करने वालों में गीता कुमारी, दीपा पांडेय, तुलसी सेठी, शशि प्रभा, सरोज तड़ागी आदि शामिल रहीं।
टनकपुर में भी आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी होने तक एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी संगठन के बैनर तले संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इनमें सरोज मौनी, गोविंदी पंत, उर्मिला, नीता पांडेय, सुधा, भारती, दीपा शर्मा, बसंती, देवकी सामंत, हीरा, गीता आदि थे।