फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Proposal should be sent to the government to increase the posts of pharmacists

Champawat News: फार्मासिस्टों के पद बढ़ाने के लिए शासन को भेजा जाए प्रस्ताव

Sat, 27 Jan 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 27 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Proposal should be sent to the government to increase the posts of pharmacists
अ​धिवेशन में शामिल डिप्लोमा फार्मासिस्ट। संवाद
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का अधिवेशन जिला अस्पताल सभागार में हुआ। इसमें डिप्लोमा फार्मासिस्टों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान फार्मासिस्टों के पद बढ़ाने लिए शासन को प्रस्ताव भेजने, अतिरिक्त पद सृजित होने तक फार्मासिस्टों से वीआईपी ड्यूटी नहीं लिए जाने, फार्मासिस्टों की सेवा पुस्तिकाओं और जीपीएफ पासबुकों का नियमित रखरखाव, पूर्णागिरि मेला ड्यूटी कर चुके फार्मासिस्टों के पूर्व के यात्रा भत्तों को जारी करने और समस्याओं के समाधान के लिए त्रैमासिक बैठक आयोजित किए जाने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विष्णुगिरि गोस्वामी की अध्यक्षता मेंं हुए कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती, महामंत्री सतीश चंद्र पांडे, डॉ. इंद्रजीत पांडे, कुलदीप यादव, डॉ. हिमांशु पांडे, आजाद चौधरी, गजेंद्र पाठक, प्रेम शंकर सिंह, दिंगबर रावत, डॉ. गुरप्रीत कौर, गिरेंद्र चौहान, भूपेश जोशी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में मनोज वर्मा, दिनेश कुमार, प्रकाश खड़ायत, शेखर सिह, प्रेम लाल, नवीन कनौजिया, तान सिंह, गिरीश खर्कवाल, दीपा कश्यप सहित जिले भर से आए फार्मासिस्ट मौजूद रहे। बाद में सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed