फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Programs in government offices and education institution

शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी 

Wed, 30 Jan 2019 11:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 30 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Programs in government offices and education institution
महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थानों सहित तमाम प्रतिष्ठानों में सुबह 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा रामधुन भी गाई गई।  

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम रणवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएम ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि तभी होगी, जब अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति अपने पांव पर खड़ा हो सके। कहा कि शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर राहत पहुंचाना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीडी पांडे, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा आदि थेे।
विज्ञापन


लोहाघाट फायर स्टेशन में लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा। वहां तिलोमणि, सुनील जोशी, राजेश खर्कवाल, भूपेंद्र सिंह, चंचल माहरा, भरत सिंह, परवीन सिंह आदि थे। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में द्वितीय कमान अधिकारी ब्रजमोहन सिंह के नेतृत्व में उप सेनानी मनोज बहुगुणा, सहायक सेनानी विनोद भाटी, सहायक सेनानी श्रीपाल ह्यांकी, अभिजीत व्यास, एसएम ज्योतिका साह, सूबेदार ठगेंदर सिंह आदि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतीखान में शिक्षाविद सीएल वर्मा, डॉ. एलडी ओली राजेश जोशी, नवीन वर्मा, हरिशंकर, जगदीश, भैरव ओली, नवीन बोहरा, योगेश ओली, आनंद, दिनेश भट्ट आदि ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 
 


टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत वीर सपूतों को याद किया गया। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली दी गई। तहसील कार्यालय में तहसीलदार पूनम पंत, कोतवाली में कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, लोनिवि कार्यालय में एई एपीएस बिष्ट, सिंचाई विभाग में एसडीओ डीसी कांडपाल, एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ रश्मि भट्ट, नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा की अगुवाई में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आजादी के योद्धाओं को श्रद्धांजली अर्पित की। राजकीय उमावि उचौलीगोठ में प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामंत की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखा।


इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज, जीआईसी सैलानीगोठ, सरस्वती शिशु मंदिर, राउमावि आमबाग आदि स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली अर्पित की। बनबसा में थानाध्यक्ष राजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रेनू अग्रवाल की अगुवाई में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को याद किया। नेपाल सीमा पर स्थित अमिग्रेशन चैकपोस्ट और कस्टम कार्यालय में भी शहीदों को श्रद्धांजली दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed