{"_id":"57b73bf04f1c1b29156ebfad","slug":"professional-course-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालय में व्यावसायिक कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में व्यावसायिक कोर्स शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
व्यावसायिक कोर्स शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार से छात्राओं का व्यावसायिक कोर्स शुरू हो गया है। बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने दीप जलाकर कोर्स का शुभारंभ किया। एसडीएम ने विधायक निधि से विद्यालय के लिए खरीदी गई सामग्री फ्रिज, गीजर, एलईडी टीवी भेंट की और पढ़ाई एवं अनुशासन में अव्वल रहने वाली दो छात्राओं को हर साल चेयरमैन पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से जल्द ही विद्यालय में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
व्यावसायिक कोर्स की शुरुआत सरस्वती वंदना और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि व्यावसायिक कोर्स के तहत छात्राओं को संगीत, कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग आदि कोर्स कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सीआरसी समन्वयक डीडी जोशी, सुनंदा, तनुजा, महेश्वरी, सावित्री, मंजू, ललिता आदि अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन