फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Products are being bought by people

पहाड़ी उत्पादों को हाथोंहाथ ले रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Products are being bought by people
चंपावत में जलागम की ओर से लगे स्टॉल में पहाड़ी उत्पादों को खरीदते लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
जलागम की ओर से लगाए गए स्टॉल में बिक रहे स्थानीय उत्पादों को लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। स्टॉल में लगाई गई जैविक सब्जी और अन्य सामग्री की लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार को चंपावत में जलागम की ओर से आजीविका संघ की मदद से लगाए स्टॉल में लाए गए उत्पाद महज चार घंटे में बिक गए।
विज्ञापन

मोटर स्टेशन में लगे स्टॉल में गहत, मड़ुवे का आटा, मसाले, लाल चावल, अदरक, मूली, लौकी, अचार, मैंथी, धनिया, मटर, फल, अचार, मुरब्बा, पहाड़ी दाल और आलू की बिक्री की गई। बड़ी संख्या में खरीदारी से किसानों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

जलागम के यूनिट अधिकारी अशोक अधिकारी ने बताया कि स्टॉल में चार आजीविका संघ मां दुर्गा आजीविका स्वायत्त सहकारिता सिप्टी, बिस्ज्यूला आजीविका संघ खलकंडिया, महा उज्ज्वला संघ गोशनी और आदर्श आजीविका संघ थुवामौनी से जुड़े किसानों ने जैविक उत्पादों की बिक्री की। जिला प्रशासन की पहल पर बीते रविवार से यहां स्टॉल लगाने की कवायद की गई है। स्टॉल लगने से लोगों को स्थानीय उत्पाद बाजार से कम दाम में उपलब्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed