{"_id":"64c3fea1a3aa2a512e023182","slug":"problems-of-ex-servicemen-will-be-solved-colonel-singh-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-352-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल की जाएंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं: कर्नल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल की जाएंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं: कर्नल सिंह
Fri, 28 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सम्मेलन में सेना के उत्तर भारत एरिया बरेली के ऑफीसर इंचार्ज कर्नल वीके सिंह। संवाद
बनबसा (चंपावत)। सेना के उत्तर भारत एरिया बरेली वैटरन ब्रांच के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल वीके सिंह ने पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं। पूर्व सैनिकों ने स्पर्श पेंशन और पेंशन से संबंधित समस्याएं उठाईं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सैनिक छावनी में आयोजित सम्मेलन में कर्नल सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएंगी। पूर्व सैनिक और उनके आश्रित किसी भी तरह की समस्या उन्हें सीधे भेज सकते हैं। इनका त्वरित निदान कराया जाएगा। सम्मेलन में टनकपुर, बनबसा, खटीमा, नानकमत्ता आदि क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व सैनिकों ने भी प्रतिभाग किया। सम्मेलन में स्टेशन कमांडर कर्नल संकल्प सिंह राठौर, एडम कमांडेंट कर्नल संदीप नेगी, वेलफेयर ऑफिसर सूबेदार मेजर तारा दत्त तिवारी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश चंद्र कापड़ी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।