{"_id":"5c7c08f3bdec22128b55a826","slug":"problems-for-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी तहसील सड़क पर कई जगह जलभराव, परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी तहसील सड़क पर कई जगह जलभराव, परेशानी बढ़ी
Sun, 03 Mar 2019 10:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो पाटी (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
पाटी तहसील को जाने वाले रास्ते में भारी जल भराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी तहसील सड़क मामूली बारिश से जलभराव की चपेट में आ गई है। इसके चलते लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर पानी अधिक होने से लोगों को पैदल आवाजाही मेें दिक्कतें हो रही हैं। वाहनों की आवाजाही से सड़क का पानी दुकानों के भीतर तक जा रहा है। नागरिकों ने जल्द जलभराव से निजात नहीं दिलाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
तहसील रोड पर पानी निकासी के लिए नाली का निकास ठीक नहीं होने पर हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है। बीते चार दिन से रुक-रुक कर हुई बारिश से सड़क पर अधिक पानी भर गया है। इससे स्कूली बच्चों से लेकर तमाम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक अपने बच्चों को गोदी में ले जाकर स्कूल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण किशन भट्ट, कमल, मदन राम, नरेंद्र, दीपक जोशी, शेखर पचौली, कैलाश गिरि ने जल्द जलभराव से निजात दिलाने और सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इधर अधिकारियों ने जल्द ही सड़क को ठीक कराने का भरोसा दिलाया है। ब्यूरो