{"_id":"47c5e3e05442d094043b6d37e83f460f","slug":"private-taxi-vehicle-once-a-day-will-be-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में एक बार ही नेपाल जाएंगे प्राइवेट टैक्सी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में एक बार ही नेपाल जाएंगे प्राइवेट टैक्सी वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल को हो रही पेट्रोल-डीजल की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन ने बैठक की। तय किया गया कि अब प्रशासन टैक्सी वाहनों को दिन में एक बार ही नेपाल जाने की अनुमति देगा। तांगा और ई-रिक्शा हर समय चलते रहेंगे।
विज्ञापन
भारतीय वाहनों द्वारा नेपाल को हो रही पेट्रो पदार्थों की तस्करी प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुकी है। इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेपाल को हो रही पेट्रोल-डीजल की तस्करी नियंत्रण पर मंथन हुआ। तय किया गया कि टैक्सी वाहनों को एक दिन में केवल एक बार ही सवारियां लेकर नेपाल जाने की अनुमति रहेगी। मैजिक वाहन सुबह नेपाल जा सकेंगे, इसके बाद उन्हें एसएसबी बीओपी तक जाने की अनुमति दी गई है। शारदा बैराज गेट प्राइवेट वाहनों के लिए नियम से खुलेगा।
विज्ञापन
गेट बंदी के समय पर गेट खुलने पर प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। बैठक में सीओ राजन सिंह रौतेला, कस्टम अधीक्षक पीयूष पांडे, निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष बीआर पौरी, एसएसबी एसआई पूनम सुरीन, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, बैराज चौकी प्रभारी बीएम उप्रेती, एसएसबी के एएसआई श्याम लाल, प्रभारी सीपीओ शिव सिंह, बैराज इंचार्ज चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई
शारदा बैराज चौकी पर थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने टैक्सी वाहन चालकों की बैठक ली, जिसमें तय फैसलों से अवगत कराया गया। साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा गया कि टैक्सी चालकों को सवारियां ढोने का परमिट दिया गया है न कि पेट्रो पदार्थ बचने का।