{"_id":"6050f35e8ebc3e8c9775c1dd","slug":"principal-also-brightened-the-school-premises-champawat-news-hld418447244","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर को चमका भी रहे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर को चमका भी रहे प्रधानाचार्य
विज्ञापन
खाली समय में स्कूल भवन को चमकाते जीआईसी रमक के प्रधानाचार्य डॉ. पीएस गंगवार।
- फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के दूरस्थ रमक गांव का जीआईसी पढ़ाई के अलावा शिक्षणेतर क्षेत्र में भी प्रेरणा बन रहा है। शिक्षकों की कमी के बावजूद इंटर में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले इस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी गंगवार खुद पेंटिंग कर स्कूल को खूबसूरत भी बना रहे हैं। पेंटिंग के जरिये स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं को भी सार्वजनिक किया जा रहा है।
168 छात्र-छात्राओं वाले रमक जीआईसी में महज पांच प्रवक्ता और चार एलटी शिक्षकों के अलावा दो अतिथि शिक्षक हैं। प्रवक्ता के चार और एलटी के पांच शिक्षकों के पद खाली हैं। बावजूद इसके 2020 के बोर्ड परीक्षा में इंटर में शत-प्रतिशत और हाईस्कूल में 96 फीसदी नतीजा रहा। पढ़ाई के अलावा खेल में भी स्कूल ने उम्दा प्रदर्शन किया।
यहां का एक छात्र खेल महाकुंभ की राज्य स्तर प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। कोरोना काल में पेंटिंग कर स्कूल परिसर को चमकाने वाले प्रधानाचार्य डॉ. गंगवार इन दिनों दीवारों में तमाम कला-कृत्रियों से कॉलेज को खूबसूरत बना रहे हैं। छात्रवृत्ति, बालिकाओं को साइकिल, एमडीएम, गणवेश, निशुल्क पुस्तक वितरण सहित दीवार में निशुल्क और अन्य तरह की मिलने वाली 20 सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। सीईओ आरसी पुरोहित का कहना है कि रमक जीआईसी की शिक्षण और शिक्षणेतर गतिविधियां प्रेरणादायक हैं।